हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मषीन से प्रदर्षन कर बच्चों को बताया कैसे बुझेगी बहुमंजिला इमारत की आग

Jan 23 2020


ग्वालियर  23 जनवरी 2020.  नगर निगम ग्वालियर के फायर अमले में शामिल नई हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन से किस प्रकार शहर की बहुमंजिला इमारतों की आग बुझेगी इसका प्रदर्शन कर बच्चों के सामने एसएएफ मैदान में निगम कर्मचारियों द्वारा माॅक ड्रिल किया गया। नगर निगम ने 4 करोड़ 98 लाख रूपये की हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन क्रय की है। यह मशीन 15 मंजिला उंची इमारत तक की आग बुझा सकेगी जिसका ट्रायल पूर्व में कर लिया गया है।