क्रेशर संचालक ने किया सरकारी भूमि से 16.5 करोड़ रुपए का अवैध उत्खनन ग्वालियर। सरकारी भूमि को निजी भूमि बताकर क्रेशर संचालक ने 16ण्5 करोड़ रुपए का अवैध उत्खनन कर लिया। घटना बिलौआ थाना क्षेत्र की है। इसका पता जब अफसरों को चला तो मामले की जांच की और जांच के बाद क्रेशर संचालक के खिलाफ अवैध उत्खनन का मामला दर्ज कर लिया है। बिलौआ थाना क्षेत्र स्थित मैसर्स ओम स्टोन क्रेशर के संचालक लक्ष्मण चौरसिया ने कुछ समय पहले निजी भूमि के नाम पर काली गिट्टी निकालने का ठेका लिया था और ठेके की शर्ते पूरी करने से पहले ही पत्थर निकालना शुरू कर दिया। जब इसका पता माइनिंग विभाग को चला तो मामले की जांच माइनिंग निरीक्षक दीपक सक्सैना को सौंपी। मामले की जांच की तो पता चला कि जिस भूमि को के्रशर संचालक ने निजी बताया वह तो सरकारी है। इसका पता चलते ही पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद क्रेशर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। माइनिंग इंस्पेक्टर दीपक सक्सैना ने बताया कि के्रशर संचालक ने सरकारी जमीन से करीब एक लाख घन मीटर अवैध उत्खनन किया हैए जिससे शासन को साढ़े सोलह करोड़ के राजस्व की हानि हुई है।
Jan 23 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









