मतदाता जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाई राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने

Jan 22 2020

ग्वालियर। दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिये विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला के तहत माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय नोडल अधिकारी के नेतृत्व में महाविद्यालय रोड पर एक मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला का उद्देश्य जन-जन को मतदान के प्रति जागरूक करना है। मतदान हमारा मौलिक कर्तव्य है। हम मतदान तो अवश्य करें परन्तु कोई भी मतदाता से मतदान से छूट ना जाये इसके लिए भी जागरूकता का कार्य करना चाहिये जो माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई करती रहती है। इस मानव श्रृंखला में डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. नीलेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. संजय पाण्डेय, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. संजय गुप्ता उपस्थित थे।
नई सड़क पर बनाई गई मानव श्रृंखला में स्वयंसेवक हाथों में मतदान संबंधित नारों की त ितयाँ लिये हुये थे। सड़क से जाने वाले आमजन को यही उद्देश्य कि मतदान अवश्य करें क्योंकि लोकतंत्र की मजबूती के लिये मतदान आवश्यक है। मतदान का महत्व प्रजातंत्र में इसलिए भी आवश्यक है। हम सभी लोग इस गणतंत्र में स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान के लिए आगे बढकर राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं।
युवाओ के द्वारा स्वतंत्र गणतंत्र में मतदान का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह युवा निष्पक्ष भाव से मतदान करने के लिए उत्साहित रहते हैं। भारत युवाओं का देश है इन युवाओं के द्वारा भारत के भविष्य का निर्धारण किया जा सकता है। मतदान के लिए किसी भी प्रलोभन में नहीं आना चाहिये तभी हम सशक्त व समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में स्वयं सेवक करना बरुआ, तरुण रोहिरा, अंजली गोयल, अंकुर चौरसिया, योगेश्वर माहौर, अनुभव दीक्षित, अनिरुद्र शर्मा, वैष्णवी शर्मा, प्रियंका किरार आदि लोग उपस्थित हुये।