25 से शुरू होगा 7 दिवसीय बाल संगम कार्यक्रम

Jan 22 2020

ग्वालियर श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापर मेला प्राधिकरण एवं अस्तित्व एज्युकेशन वेलफेयर सोसायिटी द्वारा आयोजित 7 दिवसीय बाल संगम 2020 का आयोजन 25 जनवरी के होगा। कार्यक्रम का आयोजन मेला परिसर के मेला रंगमंच पर होगा। इसमें 25 जनवरी को एकल/सामूहिक नृत्य, 26 जनवरी को फेंसी ड्रेस मोडलिंग, 27 जनवरी को पेंटिंग आर्ट्स एंड क्रा ट्स, खाना खजाना, 28 जनवरी को ओपन मंच जो आप बेहतर कर सकते हैं। सिंगिंग, डांसिंग, मिमिक्री, एक्टिंग, एंकरिंग, ताइक्वन्दो, कराते आदि, 29 जनवरी को बैंड, स्टेज बैंड, गिटार, एनी इंस्ट्रूमेंट, 30 जनवरी को मिस्टर ग्वालियर, मिसेज ग्वालियर, किड ऑफ़ ग्वालियर कॉ पटीशन, एवं अंतिम दिन 31 जनवरी को विजयी प्रतियोगियों को अतिथियों द्वारा पुरुस्कार वितरण किया जायेगा। प्रतिभागियों को उम्र के हिसाब से 3 अलग अलग ग्रुपों में बांटा है, जिसमें पहले ग्रुप में 3 से 15, दुसरे ग्रुप में 15 से 35 एवं तीसरे ग्रुप में 35 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
अस्तित्व संस्था की संयोजक एवं कार्यक्रम आयोजक श्रीमती डॉ रूचि ठाकुर ने बताया की कार्यक्रम में जिले भर के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों से बच्चे भाग ले रहे हैं। इसमें दर्शको एवं प्रतियोगियों के लिए लकी ड्रा कूपन भी रखा गया है जिसमे 21 हजार के नगद इनाम एवं ढेर सारे इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम जीत सकते हैं।