मेला के ऑटो मोबाइल सेक्टर मे लगी आग, ६ गाडिय़ां जलीं लाखों का नुकसान

Jan 22 2020

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला स्थित ऑटो मोबाइल सेक्टर में महिंद्रा शोरूम में आग लग गई। आगजनी में चार बोलेरो एवं एक स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की चार गाडिय़ों ने अलसुबह आग पर काबू पाया। दमकल अमले से मिली जानकारी अनुसार रात 2:53 बजे हमें सूचना मिली कि शोरूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भड़क गई और पूरे शो रूम को अपनी चपेट में ले लिया। मेला स्टेशन की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बढ़ते देख बाड़ा और मुरार से भी गाड़ी पहुंची। फायर मैन पूरन सिंह,रवि गुर्जर और रोहित चौरसिया ने कड़ी मशकत के बाद आग को शांत किया। आग लगने की मुय वजह शार्ट-सर्किट बताई जा रही है। आग कैसे लगी अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारण कितना नुकसान पहुंचा अभी इसका अनुमान भी नहीं लगा है। दमकल अमले के मुताबिक नुकसान लाखों का है।                      
आगजनी में चार बोलेरो एवं एक स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गई हैं। वहीं शोरूम को भी नुकसान पहुंचा है। उसमें रखा फर्नीचर और पर्दे भी स्वाहा हो गए हैं। आग लगने के बाद मेला में भगदड़ मच गई और शोरूम के सुरक्षा कर्मचारी भी बाहर आ गए। जो वाहन जले हैं उनकी सुबह डिलीवरी देनी थी। अगर दमकल अमला समय पर न पहुंचता तो आगजनी की घटना बड़ा अंजाम ले सकती थी।
शोरूम के पीछे वाले हिस्से में रखे ऑयल के ड्रम और प्लास्टिक का सामान भी रखा हुआ था। हालांकि शोरूम में खासी गाडिय़ों का स्टॉक था जो सुरक्षित है। इस शोरूम के पास अन्य वाहनों के शोरूम हैं।