बिना पोलियो दवा के कोई बच्चा छूटा, तो हमारा सुरक्षा चक्र टूटा: एन.एस.एस.
Jan 21 2020
ग्वालियर। बिना पोलियो दवा के कोई बच्चा छूटा, हमारा सुरक्षा चक्र टूटा। इस अभियान को निरन्तर जारी रखने के लिए भारत सरकार द्वारा हमेशा प्रयास किया जाता रहा है और काफी हद तक हम इस अभियान में सफल भी हुये हैं। इस सुरक्षा चक्र को बरकरार रखने की जि मेदारी हम सबकी है। जिसका निवर्हन माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रति व्र्या करती है। अंतिम तीसरे दिन डोर-टू-डोर जाकर एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने नन्हे मुन्ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। यह अभियान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चलाया जा रहा हैं जिसमें एन.एस.एस. स्वयं सेवक विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दवा पिलाने का कार्य कर रहे है। इस कार्यक्रम में पोलियों नोडल अधिकारी दिनरंजन श्रीवास्तव व डॉ. राजेश मिश्रा महाविद्यालय उपस्थित रहे।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि दो बँूद जिन्दगी की जिससे भारत को पोलियो मुक्त किया जा सकता है के अभियान के अन्तर्गत माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा राष्ट्रीय पोलियो-डे के उपलक्ष्य में माधव महाविद्याय पर बूथ बनाकर स्वयं सेवकों द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। 19 जनवरी पल्स पोलियो दिवस के रुप में स पूर्ण भारत में मनाया जा रहा है जिसके लिये राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक भी सहयोग करते नजर आये।
भारत को पोलियो मुक्त करने के लिये कई वर्षों से प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई है, परन्तु यदि हम इस अभियान को निरंतर जारी नहीं रखेंगे तो यह पोलियो लौटकर वापस आ सकता है और इस बीमारी से कई लोग ग्रसित हो सकते हैं। पोलियो मुक्त भारत बनाने के लिये कई प्रकार की संगठनों की मदद ली जाती है जिसमें माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कई वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है, क्योंकि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्दे्यय ही समाज सेवा के लिये विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को करना है।
इस कार्यक्रम में स्वयं सेवक करना बरुआ, तरुण रोहिरा, अंजली -गोयल, अंकुर चौरसिया, अनुभव दीक्षित, अनिरुद्र शर्मा, वैष्णवी शर्मा, प्रियंका किरार आदि लोग उपस्थित हुये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









