ठंड से मिली राहत
Jan 21 2020
ग्वालियर। आज सुबह से ही सूरज देवता बादलों की ओट से नहीं बरन खुलकर प्रकट हुए और लोगों को दिल खोलकर अपनी किरणें प्रदान की। लोगों ने भी सर्दी से निजात पाने सूर्य देवता का आभार माना और उनकी स्तुति की। इससे लोगों को राहत मिली और दिनचर्या के कार्य में इजाफा भी हुआ। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में सर्दी का प्रभाव कम रहेगा। इधर कोहरे के कारण ट्रेनों के साथ हवाई सेवाओं में लेटलतीफी जारी है। पिछले एक सप्ताह से दर्जन ट्रेनों के साथ एयर इंडिया एयरवेज व अन्य हवाई कंपनियों की उड़ाने अपने तय समय पर न चलकर देरी से चल रही हैं।
इन ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर
तेज ठंड और कोहरे का असर सबसे अधिक पंजाब मेल, मालवा एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, बुदेंलखंड एक्सप्रेस, समेत एक दर्जन से ज्यादा सुपरफास्ट ट्रेनों पर पड़ रहा है। ये सभी रेलें अपने निर्धारित समय से दो से सात घण्टे की देरी से ग्वालियर पहुँच रही हैं। वहीं देरी से आने के कारण यह अपने तयशुदा समय पर वापिस नहीं जा पा रहीं। इस लेट-लतीफी के कारण यात्रियों के साथ उन्हें छोडऩे या स्टेशन पर लेने आने वाले उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









