मोहना में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या का प्रेमिका से संबंध हुए तो कर दी हत्या, दो पकड़े

Jan 21 2020

ग्वालियर। प्रेमिका से जब आजिम की दोस्ती हो गई तो यह बात आरोपी को हजम नहीं हुई और उसने अपने साथी के साथ मिलकर पहले शराब पिलाई और फिर क्रेशर मार्कशीट में ले जाकर पत्थर से कुचलकर हत्या की थी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। 
एसडीओपी घाटीगांव प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि दो दिन पहले मोहना थाना क्षेत्र स्थित के्रशर मार्केट में अजीम पुत्र नशारत खान की पत्थरों से कुचली लाश मिली थी। मामले की जांच की तो पता चला कि वारदात को पास ही रहने वाले शेरू उर्फ पवन शाक्य पुत्र देवीराम शाक्य तथा साजिद खान उर्फ खन्ना पुत्र शफीक खान ने अंजाम दिया था। इसका पता चलते ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। 
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि शेरू के एक महिला से सबंध थे और कुछ दिनों से उसके सबंध आजिम खान से हो गए थे। जो शेरू को पसंद नहीं थे। कई बार समझाने के बाद जब आजिम नहीं माना तो शेरू ने अपने दोस्त साजिद के  साथ हत्या की साजिश रची और शराब पार्टी के बहाने उसे लेकर क्रे्रशर मार्केट लेकर आए और पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। 
पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि आखिरी बार आजिम को शेरू व साजिद के साथ देखा गया था। जब पुलिस उनके घर पहुंची तो पता चला कि वे घर से गायब है।