एडीएम ने किया जिला अस्पताल मुरार का निरीक्षण

Jan 21 2020

ग्वालियर। मुरार अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी स्वयं तथा जिले के एडीएम और एसडीएम भी नियमित अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध हों और अस्पताल परिसर भी व्यवस्थित रहे। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 
अपर कलेक्टर किशोर कन्याल ने मंगलवार को मुरार जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई व्यवस्था को देखा एवं अन्य दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
अपर कलेक्टर श्री कन्याल ने अस्पताल में भर्ती 101 वर्षीय महिला मरीज से चर्चा की जिनका पैर का ऑपरेशन हुआ है। इसके साथ ही अस्पताल के अधिकारियों को निर्देश दिए की अस्पताल में आने वाले मरीजों को आवश्यकतानुसार स्ट्रेचर आदि उपलब्ध कराया जाए तथा मरीज के डिस्चार्ज होने पर भी उसे बाहर तक अगर आवश्यक हो तो स्ट्रेचर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए द्य
इसके साथ ही अस्पताल में इधर-उधर थूकने वाले लोगों पर तत्काल स्पोर्ट फाइन लगाया जाए तथा अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाए एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें किसी भी तरह की गंदगी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी द्य 
अपर कलेक्टर किशोर कान्याल ने अस्पताल परिसर में संचालित पार्किंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग संचालक को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित कराएं। अस्पताल गेट एवं परिसर में किसी भी प्रकार का कोई वाहन खड़ा नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखें। अस्पताल में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो यह सुनिश्चित किया जाए। 
अपर कलेक्टर कान्याल ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों एवं वार्ड बॉयों को भी निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में कोई भी व्यक्ति पान, बीड़ी, गुटखा खाकर गंदगी न करें। इसकी निगरानी करें। ऐसा पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक को शिकायत कर दण्डात्मक कार्रवाई भी की जाए।