शासकीय संपत्ति पर पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ कराएं एफ आई आर . कलेक्टर

Jan 21 2020

 

ग्वालियर 21 जनवरी 2020 शहर को स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा स्थान दिलाने के लिए कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी अधिकारियों के साथ प्रतिदिन शहर का भ्रमण कर स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा.निर्देश जारी कर रहे हैं। नगर निगम के साथ.साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी शहर की स्वच्छता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। शासन.प्रशासन के प्रयासों और आम नागरिकों की सहभागिता से शहर में स्वच्छता के कार्य अच्छे से होने लगे हैं। शहर की स्थिति स्वच्छता की दृष्टि से बेहतर हुई है।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरीए पुलिस अधीक्षक  श्री नवनीत भसीन एवं  नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन सहित निगम अधिकारियों व अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आज  मंगल वार को स्वच्छता का निरीक्षण विभिन्न क्षेत्रों में किया गया स  कलेक्टर श्री चौधरी ने  मुरार शमशान रोड का निरीक्षण किया तथा नगर निगम द्वारा किए जा रहे रोड चौड़ीकरण के मार्ग में बाधक बने अतिक्रमण को हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए इसके साथ ही शासकीय संपत्ति पर पोस्टर बैनर आदि चिपकाकर उनको गंदा करने वालों के खिलाफ एफ आई आर कराने के निर्देश दिए गए स
कलेक्टर श्री चौधरी ने स्वच्छता अभियान का जायजा लिया तथा अभियान को और तेजी से चलाने के निर्देश दिए इसके साथ ही मुरार थाना रोड का निरीक्षण करते हुए रोड के चौड़ीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश निगम आयुक्त एवं एसडीएम को दिए स
 कलेक्टर श्री चौधरी ने मुरार थाने का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए स इसके साथ ही थाटीपुर क्षेत्र में दो वीडियो कोच बस द्वारा सड़क पर सामान उतारने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए सड़क पर खड़ी बसों को जप्त करने एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए इसके साथ ही सवारी के स्थान पर अनाधिकृत रूप से सामान ढोने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को दिए स
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री किशोर कन्यालए एसडीएम श्रीमती जयति सिंह  सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे स