मुरार सदर बाजार के व्यापारियों एवं ठेले वालों की जनपंचायत में पहुंचे विधायक एवं प्रशासन के अधिकारी सदर बाजार का सौन्दर्यीकरण जनसहयोग से ही संभव दृ विधायक श्री गोयल
Jan 21 2020
ग्वालियर 21 जनवरी 2020 सदर बाजार की यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चलाये गये अभियान के चलते क्षेत्र के सभी ठेले हॉकर्स जोन में पहुंच चुके हैं जिससे सदर बाजार की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। जिन ग्राहकों को सदर बाजार मुरार में अव्यवस्थित यातायात के कारण कठिनाई होती थी उन्हें अब यातायात के कारण कोई परेशानी नहीं होती है।
इसी के तहत आज सदर बाजार के दुकानदारों एवं ठेलेवालों की जनपंचायत में विधायक श्री मुन्नालाल गोयल उपस्थित हुए। बैठक में अपर आयुक्त नगर निगम श्री आरण्केण् श्रीवास्तवए यातायात डीण्एसण्पी श्री भदौरियाए मुरार थाना प्रभारी श्री अमित भदौरियाए नगर निगम के मुख्य समन्वयक श्री प्रेम पचौरीए क्षेत्राधिकारी श्री राजीव पाण्डेए श्री अजय शर्मा आदि उपस्थित थे ।
इस मौके पर विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने कहा कि सदर बाजार के दुकानदारों एवं ठेलेवालों के बेहतर समन्वय से सदर बाजार सुन्दर स्वरूप ले रहा है । ग्राहकों की रौनक भी सदर बाजार में बढ़ी है । सदर बाजार को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह चुनौतीपूर्ण कार्य बिना जनसहयोग के संभव नहीं है । उन्होंने जनपंचायत में व्यापारी वर्ग से सुझाव मांगे कि सदर बाजार की यातायात व्यवस्था को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है । इस संबंध में सदर बाजार के व्यापारी एवं ठेले वालों ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









