कलेक्टर श्री चौधरी ने जन.सुनवाई कार्यक्रम में 115 आवेदकों की सुनी समस्यायें निरूशक्तजनों को प्रदाय किए वाद्य यंत्र
Jan 21 2020
ग्वालियर 21 जनवरी 2020ध्राज्य शासन की मंशा के अनुरूप प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जन.सुनवाई कार्यक्रम में जन सामान्य द्वारा अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। अधिकारियों द्वारा आवेदकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनके निराकरण की कार्रवाई की गई।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने जनसुनवाई कार्यक्रम में मंगलवार को 115 आवेदकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। श्री चौधरी ने इस दौरान घाटीगाँव जनपद की श्रीमती धनवंतरी पत्नी रघुवर सहाय को आदिम जाति कल्याण विभाग के माध्यम से 10 हजार रूपए की सहायता राशि देने के संबंध में विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान निरूशक्तजनों को मनोरंजन हेतु वाद्य यंत्र के रूप में ढोलक एवं हारमोनियम आदि प्रदाय किए।
जन.सुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्माए अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंहए अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंहए अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य सहित जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









