अपर आयुक्त ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Jan 21 2020


ग्वालियर  21 जनवरी 2020-  आम नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी जनसुनवाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
          जनसुनवाई के दौरान वार्ड 55 हनुमान पहाडी के प्रार्थीगणों ने रास्ते में अवैध रूप से बनी हुई टाॅयलेट को हटवाने के लिए, वार्ड 32 माडर्न नर्सिंग होम के प्रार्थीगणों ने अवैध निर्माण को हटाने के संबंध में, वार्ड 21 बृजधाम काॅलोनी के प्रार्थीगणों ने सीवर लाईन की समस्या को लेकर, वार्ड 19 नाना नगर कुज बिहार के पीछे मुरार श्री जागेन्द्र सिंह भदौरिया ने रियायसी इलाकों मंे टावर न लगाये जाने के संबंध में, वाडग् 59 लभेडपुरा छोटे कुए के पास नाका चन्द्रबदनी के श्री नारायण दास कुशवाह ने पारिवारिक सम्पत्ति पर अवैध निर्माण को रोकने के संबंध में, वार्ड 48 मुर्गी फार्म गेट के सामने हेमसिंह की परेड के श्री भारत निगम ने जबरन कब्जा करने को हटवाने के संबंध में अपना आवेदन अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव को दिया। अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव ने कुछ समस्याओं का निराकरण तुरंत कर दिया तथा कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
       निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सीवर, सफाई, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगभग दो दर्जन से अधिक आवेदकों द्वारा आवेदन दिए गए जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।