बुजुर्गों ने खेल-खेल में किया आनंद का अनुभव आनंद उत्सव कार्यक्रम आयोजित
Jan 21 2020
ग्वालियर 21 जनवरी 2020- नगर निगम ग्वालियर व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आनंद उत्सव कार्यक्रम का प्रथम आयोजन आजाद पार्क मुरार में किया गया। जिसमें वृद्धजनों की विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
आनंद उत्सव के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में चंद्रशेखर नागरिक सेवा समिति की ओर से श्री अमित दुबे, श्री रणवीर सिकरवार, श्री सतीश सिकरवार व श्री आदित्य मिश्रा के साथ एमएलबी स्कूल की छात्रा रूपाली साहू काजल गोयल रोशनी बानो रोशनी पाल नेहा कुशवाहा ने वॉलिंटियर के रूप में सेवाएं प्रदान की। नगर निगम ग्वालियर के सहायक आयुक्त श्री आनंद कुमार राज्य आनंद संस्थान के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण श्री ए के शर्मा आनंदम सहयोगी श्री हेमंत त्रिवेदी, श्री दिनकर शर्मा एवं श्रीमती साधना सिंह, श्रीमती शिल्पी सांघी उपस्थित थे।।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री पवन दीक्षित जी ने किया। विजेता प्रतिभागियों को उपहारों के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए साथ ही स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पॉलिथीन के निषेध संदेश देने हेतु कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम मे 30 महिला 40 पुरुषों तथा 25 बच्चों ने सहभागिता की तथा बच्चों को फुटबॉल का खेल भी खिलाया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में से आंख में पट्टी प्रतियोगिता में श्री नाथूराम तिवारी ने पुरुष वर्ग प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा महिला वर्ग में श्रीमती मीरा प्रथम रही। रस्साकशी के खेल में विजय टीम श्री राजेंद्र सिंह, श्री विजय महाजन, श्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, श्री अजीत, श्री नाथूराम एवं श्री शशि प्रकाश। चेयर रेस में श्री अवधेश सक्सेना और श्री नंदकिशोर विजेता रहे। सितोलिया खेल में विजय टीम श्रीमती मीरा तोमर, श्री हरिनारायण, श्री महेश, श्री नाथूराम, श्री चंद्र प्रकाश व श्रीमती नीलम एवं क्रिकेट में विजय टीम श्री चंद्रप्रकाश, अशोक, नरेंद्र एवं विजय रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









