नन्हे मुन्नों बच्चों को पिलाई घर-घर जाकर पोलियो की दवा : एन.एस.एस

Jan 20 2020

ग्वालियर। राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान 19 जनवरी से 21 जनवरी तक 5 वर्ष के बच्चों को शत प्रतिशत दो बूंद पोलियों की खुराक पिलाकर अभियान चलाया गया जिसके तहत पहले दिन विभिन्न पोलिंग बूथों पर जाकर पोलियो की दवा पी कोई भी बच्चा छूट न जायें इसके लिये घर-घर जाकर दो दिन तक अभियान चलाया जायेगा जिसमें माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा घर-घर जाकर पाँच साल के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाने का कार्य किया गया यह अभियान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चलाया जा रहा है जिसमें एन.एस.एस. स्वयं सेवक गोघगा्रम वस्ती व विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दवा पिलानें का कार्य कर रहे है। इस कार्यक्रम में पोलियों नोडल अधिकारी दिनरंजन श्रीवास्तव व डॉ. मनोज अवस्थी महाविद्यालय में उपस्थित रहे।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि दो बँूद जिन्दगी की जिससे भारत को पोलियो मुक्त किया जा सकता है के अभियान के अन्तर्गत माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा राष्ट्रीय पोलियो-डे के उपलक्ष्य में माधव महाविद्याय पर बूथ बनाकर स्वयं सेवकों द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। 19 जनवरी पल्स पोलियो दिवस के रुप में स पूर्ण भारत में मनाया जा रहा है जिसके लिये राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक भी सहयोग करते आये हैं।  
डॉ. अवस्थी ने बताया कि भारत को पोलियो मुक्त करने के लिये कई वर्षों से प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई है, परन्तु यदि हम इस अभियान को निरंतर जारी नहीं रखेंगे तो यह पोलियो लौटकर वापस आ सकता है और इस बीमारी से कई लोग ग्रसित हो सकते हैं।  
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा महाविद्यालय के सामने से गुजरने वाले सभी छोटे बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का कार्य किया गया। जिसमें 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।  
इस कार्यक्रम में स्वयं सेवक करना बरुआ, तरुण रोहिरा, अंजली गोयल, अंकुर चौरसिया, योगेश्वर माहौर, अनुभव दीक्षित, अनिरुद्र शर्मा, वैष्णवी शर्मा, प्रियंका किरार आदि लोग उपस्थित हुये।