समाज में फैली कुप्रथाओं के लिए जनजागरूकता अभियान चलायेगें: श्रीमती यादव

Jan 20 2020

ग्वालियर। किरार भवन गांधी रोड ग्वालियर पर अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा ग्वालियर महिला परिषद इकाई का नववर्ष मिलन समारोह एवं नये पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष श्रीमती खुशबू यादव ने अतिथियों एवं सभी पदाधिकारियों का स्वागत स मान किया। 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू यादव ने कहा कि समाज के विकास में जितनी भूमिका पुरूषों की है उतनी ही भूमिका महिलाओं की है। हमें समाज में फैली कुप्रथाओं के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाना है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होगें। 
कार्यक्रम में महिला जिला कार्यकारिणी की घोषणा अतिथियों द्वारा की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर समाज उत्थान पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रमुख रुप से मंचासीन अतिथि के रूप में  श्रीमती सुषमा सिंह ,श्रीमती रामा यादव, डॉ कल्पना राजपूत, श्रीमती पुष्पा वर्मा, श्रीमती सरला यादव ने अपने विचार प्रस्तुत किए। 
 जिला महामंत्री प्रीति राजपूत द्वारा आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में मु य रूप से श्रीमती कालिंद्री राजपूत, श्रीमती मधु धाकड़, श्रीमती संगीता राजपूत, श्रीमती सपना धाकड़, श्रीमती अवंतिका धाकड़, श्रीमती कल्पना राजपूत आदि महिला पदाधिकारी उपस्थित रही। मंच संचालन श्रीमती नीलम यादव  द्वारा किया गया।