धूप खिलने से राहत के संकेत

Jan 20 2020

ग्वालियर। सोमवार को सुबह से खिली धूप के साथ लोगों के चेहरे भी खिल गए, भले ही सर्दी ने पीछा नहीं छोड़ा, लेकिन सूरज की किरणों ने साहस बढ़ाने का काम किया। उधर मौसम विभाग भी भरपूर राहत के संकेत दे रहा है, जिसके चलते आसमान पर हल्के बादल तो रहेंगे, लेकिन यह किसी भी तरह का दम नहीं दिखा सकेंगे और आसमान टोटल साफ रहेगा, दिनभर धूप की किरणें ऊर्जा का संचार करेंगी। इस दौरान न्यूनतम पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्लियस कम थी। नमी में इजाफा रहा, जिसके चलते आद्र्रता 94 प्रतिशत दर्ज हुई। यह सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक थी। कोहरा पूरी तरह से छंट जाने से लोगों को जबरदस्त राहत मिली है।
भले ही धूप निकली, लेकिन सर्द हवा ने अपना असर जारी रखा, जिससे ठंड का अहसास कायम रहा। खुले स्थान या फिर दो पहिया वाहन चलाते वक्त दिक्कत कुछ ज्यादा महसूस हुई। लंबे समय बाद सरकारी द तरों और अन्य कार्यालयों के गलियारों में भी चहल-पहल और अन्य कार्यालय के गलियारों में चहल-पहल दिखाई दी। बाजारों में भी कई जगह चहल-पहल दिखाई दी।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब शहरवासी राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेस खत्म हो चुकी है और कोहरा अब प्रभावी नहीं होगा। अधिकतम पारे में बढोतरी होगी। आसमान साफ रहेगा, हर रोज धप निकलेगी। 22 से एक बार फिर सिस्टम सक्रिय होगा, लेकिन इसका प्रभाव शहर में केवल बादलों तक रहेगा, जबकि आसपास के क्षेत्रों यह बरसात का कारण बन सकते हैं।
सामान्य हुआ जनजीवन
कोहरे के साथ सर्दी के कोहराम ने शहरवासियों को ठिठुराकर रख दिया था, जिसके चलते एक माह से भी अधिक समय से लोग परेशान थे, इसका परिणाम यह रहा कि लोग घर से बाहर निकलने में भी हिचकिचाते रहे, तब जनजीवन पूरी तरह से जाम हो गया था और यह जाम लंबे समय बाद खुला, जबकि सुबह से शहर में गहमागहमी दिखाई दी और लोग अपने कामकाज संभालने के साथ काम निपटताते हुए नजर आए। वहीं मखमली धूप भी लोगों को खूब भा रही है और लोग सूरज के सामने खड़े होकर इसका लुत्फ लेते रहे।