राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को ग्वालियर 19 जनवरी 2020 दसवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। समारोह के लिए स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह 25 जनवरी के पूर्व कॉलेज एवं स्कूल स्तर पर निबंध वाद.विवादए चित्रकलाए स्लोगन इत्यादि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। निबंध प्रतियोगिता हेतु तीन विषय प्रस्तावित किए गए है तदानुसार चुनाव में युवाओं की भागीदारीए नैतिक मतदान एवं मतदाता जागरूकता शामिल है। चित्रकला प्रतियोगिता मतदान दिवस का एक दृश्यए आदर्श मतदान केन्द्र एवं चुनाव प्रचार का एक दृश्य विषय पर आयोजित की जाएगी। स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर स्लोगन प्रतियोगिता के प्रस्तावित विषय में चुनाव में महिलाओं की भागीदारीए लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका एवं मतदाता सूची में नाम जरूरीए कोई मतदाता ना छूटे शामिल है । सभी विधाओं में उक्त प्रथम तीन स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी का नामांकन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिताएं त्रि.स्तरीय होगी जिसमें प्रथम चरण में उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी। द्वितीय चरण में जिला स्तर पर तथा तृतीय चरण में जिलो द्वारा चयनित प्रतिभागियों में से राज्य स्तर पर चयन किया जाएगा।

Jan 19 2020