लूटकर भागे तीन लुटेरों को पुलिस ने दबोचा चोरी की बाइक व कट्टा मिला ग्वालियर। ऑटो चालक की मारपीट कर लूटकर भागे लुटेरों को महाराजपुरा थाना पुलिस ने दो घंटे की घेराबंदी के बाद पकड़ा है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर की है। पकड़े गए लुटेरों की तलाशी में पुलिस को एक कट्टाए चार कारतूस व चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने लुटेरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तीन लुटेरों ने महाराजा कॉम्पलेक्स के पास एक ऑटो चालक पर कट्टा अड़ा कर दो सौ रुपए छीन लिए हंै। सूचना मिलते ही रात्रि गश्त में तैनात एएसआई रमेश शर्माए आरक्षक हिम्मत सिंहए कृष्ण पाल सिंह यादवए जितेन्द्र कुशवाहए रवि सोनी और रामअवतार भदौरिया की टीम बनाकर घेराबंदी कर बदमाशों को पकडऩे के निर्देश दिएए जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और दो घंटे की मशक्कत के बाद तीन लुटेरों को पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरों से पुलिस को एक कट्टा और चार कारतूस के साथ ही बाइक भी मिली है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से बरामद बगैर नंबर की बाइक के चेसिस नंबर से पड़ताल की तो पता चला कि बाइक मुरैना की है और कुछ दिन पहले ही चोरी गई है। इसका पता चलते ही पुलिस ने मुरैना पुलिस को भी बाइक पकड़े जाने की सूचना दे दी है। पुलिस घेराबंदी का पता चलते ही लुटेरे अलग.अलग हो गएए जिससे पुलिस उन्हें पकड़ ना पाए। इसी बीच एक लुटेरा पुलिस के हाथ लग गया और उसे दबोचने पर पूछताछ की तो पहले वह पुलिस को टहलाता रहा। जब पुलिस ने अपने तरीके से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी और इसके बाद उससे कॉल लगवा कर उसके साथियों को भी बुलवा लिया और उन्हें दबोच लिया। हो सकता है कई वारदातों का खुलासा लुटेरों के पकड़े जाने का पता चलते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे और बदमाशों से पूछताछ कीए पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए लुटेरों से हाल ही में हुई हाइवे पर लूट की वारदातों का खुलासा हो सकता है।

Jan 18 2020