सीएए के नाम पर देश में बवंडर मचाने का काम कांग्रेस कर रही है. शेजवलकर

Jan 18 2020



ग्वालियर। जो कानून देश के किसी भी नागरिक पर लागू नहीं होना हैए उस कानून के नाम पर देश में बवंडर मचाने का काम कांग्रेस की सरकार कर रही है। आज भी बांग्लादेशए पाकिस्तानए अफगानिस्तान से कोई मुस्लिम भाई अगर भारत की नागरिकता लेना चाहता है तो नियमों का पालन करके वह नागरिकता ले सकता है। न हीं एनआरसी आ रहा हैए न हीं सीएए देश के नागरिकों पर लागू हो रहा हैए तो फिर देश को गुमराह क्यों किया जा रहा है। उक्त बात ग्वालियर सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर ने पिछोर में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अलीशेर खां के निवास पर नागरिकता संशोधन कानून के तहत अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कही।
श्री शेजवलकर ने कहा कि इस कानून के तहत 2014 से जो पीडि़त अन्य देशों में अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त करते हुए पीड़ा झेल रहे थे ऐसे भाईयों को जो हमारे ही हैं उन्हें नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है। पाकिस्तानए अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक का जीवन यापन कर रहे हमारे भाईयों पर काफी अत्याचार हुआ है और वे वह मुल्क छोड़कर हमारे देश में आए हैं तो हमें उन्हें न्याय देना जरूरी हैए और वहीं कार्य हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पीडित को सहारा और सुरक्षा देना हर सरकार का कत्र्तव्य है। लेकिन पूरा विपक्ष इस जनहित कानून को अहित होने वाला बताकर देश की जनता को भ्रम के माध्यम से गुमराह कर रहा है।
इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैनए कौशल शर्माए मंडल अध्यक्ष हिमांशुए हाफिज मोहम्मदए सिद्दीक खानए जमील खानए मोण्रईस खानए सादिक बेग मुगलए अलाउद्दीन बेगए सलीम बेगए सुल्तान बेगए याकूब खानए साबिर खानए जाबिर अलीए एहसास खानए मोण्शेर खानए तब्बाब खानए मुनाब्बर बेगए मोण्तुफैल खान सहित आदि मौजूद थे।