स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए साइकिल रैली का आयोजन हुआ बड़ी संख्या में छात्र.छात्राओं ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ रहने का संदेश
Jan 18 2020
ग्वालियर 18 जनवरी 2020 लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने एवं जीवन में शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा शनिवार को प्रत्येक जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली में प्रत्येक वर्ग के जन सामान्य को सम्मिलित किया गया। ग्वालियर में प्रातरू 8ण्30 बजे आकाशवाणी तिराहे से साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया।
साइकिल रैली को एडीएम श्री किशोर कान्यालए एडिशनल एसपी श्री पंकज पाण्डेय एवं सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महिप तेस्वी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने भी साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना आवश्यक हैए इसका संदेश जन मानस को दिया। लगभग 5 किलोमीटर की यह साइकिल रैली में युवाओं ने बढ़.चढ़कर भागीदारी की। साइकिल पर युवाओं ने यातायात का पालन करनेए शहर को स्वच्छ रखने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के स्लोगन के साथ जन जागृति का कार्य किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









