श्दो बूँद हर बार . पोलियो पर जीत रहे बरकरारश् पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का अभियान आज से जन जागृति के लिए रैली निकाली गई
Jan 18 2020
ग्वालियर 18 जनवरी 2020 राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पाँच वर्ष तक के शतप्रतिशत बच्चों को दो बूँद खुराक पिलाने का अभियान 19 जनवरी से 21 जनवरी तक चलाया जायेगा। जिले में साढ़े तीन लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। इसके लिए 2345 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 129 टीमें लगाई गई हैं। जिले में 105 ट्रांजिट बूथ द्वारा भी हवाईअड्डेए रेलवे स्टेशनए बस स्टेण्डए प्रमुख चौराहों पर दवा पिलाने का कार्य करेंगीं।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा पिलाने हेतु स्वास्थ्य विभाग के साथ.साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को भी लगाकर अभियान की सफलता के लिए आवश्यक दिशा.निर्देश जारी किए हैं। अभियान के तहत जिले में 15 मोबाइल टीमें गठित कर घुमंतू जातियोंए सड़क निर्माणए क्रेसरए ईंट भट्टों आदि पर कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों को भी दवा पिलाने का कार्य किया जायेगा। अभियान के तहत जिले में 5 हजार कर्मचारियों एवं 250 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक विकासखण्ड एवं शहरी क्षेत्र में जिला स्तरीय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के माध्यम से अभियान के संचालन में सक्रिय सहयोग एवं सतत मॉनीटरिंग की जा रही है।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने जिले के निवासियों से अपील की है कि 19 जनवरी रविवार को पाँच वर्ष तक के बच्चों को प्रातरू 8 से शाम 5 बजे तक निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान को सफल बनाने में शहरवासियों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।
जन जागरूकता के लिए निकाली रैली
अभियान के तहत 19 से 21 जनवरी तक पोलियो की दवा पिलाने का कार्य किया जायेगा। अभियान को सफल बनाने हेतु 18 जनवरी को प्रातरू 11 बजे से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मोतीमहल से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पल्स पोलियो हेतु जागरूकता रैली मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मोतीमहल से फूलबाग मैदान तक निकाली गई। रैली में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् मृदुल सक्सेना सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मैदानी अधिकारी.कर्मचारी शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









