ग्रामीणों को शासन की मूलभूत सुविधाओं का समय पर लाभ मिले आदर्श ग्राम में सभी सुविधायें ग्रामीणों को मिलें यह सुनिश्चित किया जायेगा सांसद श्री शेजवलकर ने सांसद आदर्श ग्राम में किया भ्रमण

Jan 18 2020

 

ग्वालियर 18 जनवरी 2020 सहज तरीके से ग्रामवासियों को मूलभूत सुविधाओं के साथ ही राज्य एवं केन्द्र शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिले। क्षेत्र में प्रगति की संभावनायें प्रबल हैं। इसलिये जनपद पंचायत डबरा की ग्राम पंचायत सहोना को सांसद आदर्श ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। ग्राम सहोना में ग्रामवासियों से रूबरू होते हुए सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने यह बात कही।
    आदर्श ग्राम का निर्माण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विभागीय अधिकारियों के समन्वय के साथ ही सभी ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम का विकास संभव हो सकेगा। इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र जैनए श्री कौशलेन्द्र शर्माए श्री कप्तान सिंह सहसारीए सरपंच ग्राम पंचायत सहोना श्री जितेन्द्र राणाए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डबरा श्री राघवेन्द्र पाण्डेयए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉण् विजय दुबेए डीपीसी श्री संजीव शर्माए सीईओ जनपद पंचायत डबरा श्री कुलदीप श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी के अलावा जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
    सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि पुरानी आदतों को बदलना होता है। प्रधानमंत्री का स्वच्छता मिशन कार्यक्रम राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है। ग्रामए शहर में स्वच्छता की चर्चा प्रत्येक जन चाहता है। शुरूआत हम सबको करनी होगी। संकल्प के साथ सभी गा्रमवासी ग्राम में हर गलीए मोहल्ले में साफ.सफाई तथा जगह.जगह एकत्रित घूरे को हटाने में सहयोग प्रदान करें। आदर्श ग्राम के विकास के लिए सभी की सहमति एवं सुझाव की कार्ययोजना तैयार की जायेगी। व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेए यह ध्यान में रखा जाए।
    श्री शेजवलकर ने कहा कि आए दिन जल स्तर कम होता जा रहा है। भविष्य में पानी की समस्या विकराल न बनेए इसके लिए पानी को सहेजकर रखना हमारी सबकी जिम्मेदारी है। दक्षिण प्रदेशों में पानी की रीसाइकिल करते हैं तथा पानी का उपयोग किया जाता है । ग्राम के बच्चों को स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही खेलकूद में महारथ होना चाहिए। खेल के क्षेत्र में अपार संभावनायें हैं। खिलाड़ी ग्राम में तैयार होए इसके लिए खेल की सुविधाऐं उपलब्ध कराई जायेंगीं। जिससे बच्चों के बौद्धिक स्तर के साथ ही शारीरिक क्षमता में विकास होगा। ग्राम में योग प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ किया जायेगा। सामूहिकता की भावना में ग्रामवासियों के हित संभव हैं। बच्चे संस्कारवान होंए भाईचारा बढ़ेए ऐसा सभी के सहयोग से आदर्श ग्राम स्थापित हो।
    इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आर के पाण्डेय ने कहा सहोना एक बड़ी ग्राम पंचायत है। शासकीय योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन हो ऐसा प्रयास किया जायेगा। जनपद पंचायत स्तर पर मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम पर चर्चा की जायेगी तथा बुधवार को ग्राम में शिविर का आयोजन कर ग्रामवासियों के सुझाव आदर्श ग्राम विकसित की कार्ययोजना तैयार की जायेगी। आदर्श ग्राम का निर्माण चुनौती भरा कार्य है। सभी ग्रामवासियों के सकारात्मक एवं रचनात्मक विचार व सभी के सहयोग की भावना से योजना के सफल क्रियान्वयन का प्रयास होगा। आदर्श ग्राम में प्रत्येक विभाग को कार्य करने का अवसर मिलेगा।
    डीपीसी श्री संजीव शर्मा ने ग्राम विकास के लिए शिक्षा विभाग की कार्ययोजना की जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉण् विजय दुबे ने बताया कि ग्राम सहोना का सांसद आदर्श ग्राम के चयन होने पर जिला स्तर के विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्राम में भ्रमण करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है।
    योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पहले चरण में ग्राम की साफ.सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। एनआरएलएम के तहत महिला समूहों का गठन कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों की निरंतरता के प्रयास करेंगे।
शहीद के परिजन को किया सम्मानित
    कार्यक्रम में शहीद इन्द्रसिंह चीमा की शहादत को नमन करते हुए सांसद श्री शेजवलकर ने शहीद के भाई पलविंदर सिंह को शॉल.श्रीफल देकर सम्मानित किया ।