कचरा ठिया स्थलों पर किया सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक स्थलों पर लगाए स्टील के शौचालय
Jan 18 2020
ग्वालियर 18 जनवरी 2020- ग्वालियर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में ग्वालियर शहर की उच्चतम रैंक व शहर के सौंदर्यीकरण व साफ सफाई के नित नए प्रयास नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे हैं तथा शहर में जहां जहां कचरा ठिया थे उनको साफ किया जाकर उन स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा हैं, इसके साथ ही शहर में जहां भी खुले में पेशाब के संभावित स्थल हैं उन स्थलों पर स्टील के मूत्रालय रखवाए जा रहे हैं जिससे नागरिकों को परेशानी भी न हो तथा शहर भी सुंदर दिखे। ग्वालियर शहर एक ऐतिहासिक शहर है तथा इस शहर की सुंदरता व साफ सफाई एवं ड्रेनेज सिस्टम के चर्चे पूरी दुनिया में किए जाते थे, अब नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशन में ग्वालियर शहर को साफ सफाई व सुन्दरता व नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर पुनः वहीं वैभव प्राप्त करने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं तथा शहर के सभी स्थलों को साफ व सुथरा बनाया जा रहा है और नगर निगम के इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वच्छता निरीक्षक श्री रामचंद्र धौलपुरिया द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में नवाचार करते हुए नित नए प्रयोग किए जाते हैं तथा पुरानी व बेकार हो चुकी चीजों को सुंदरता का साधन बनाया जा रहा है। इसी के तहत स्वच्छता निरीक्षक श्री रामचंद्र धौलपुरिया ने वार्ड 53 स्थित पान पत्ते की गोठ में स्थित श्री डीआर शर्मा के सामने स्थित वर्षों पुराने कचरे ठिए को साफ व स्वच्छ कर, वहां थर्माकोल के डिब्बे पर कलर किया तथा उसमें पेड पौधे लगाकर उस स्थल को सुंदर बना दिया है। इसके साथ ही वहां एक बोर्ड भी लगाया गया है कि यदि कोई यहां पुनः कचरा फैलाता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर एएचओ श्री राजेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारियों का भी योगदान रहा। इसी के साथ ही नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर को संुदर व स्वच्छ बनाने के लिए ऐसे सभी संभावित स्थलों जहां ज्यादा भीडभाड रहती है तथा अधिक लोग आते जाते हैं वहां स्टील के संुदर मूत्रालय लगाए जा रहे हैं। जिससे आमनागरिकों को सुविधा मिल सके तथा शहर भी सुंदर दिखे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









