गंदगी मिलने पर मौके पर ही कराई सफाई

Jan 18 2020



ग्वालियर  18 जनवरी 2020-  ग्वालियर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट रैंक दिलाने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता व्यवस्था के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं तथा कर्मचारियों द्वारा अपनी ओर से पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से स्वच्छता कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इसके साथ ही साफ सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए निगम के सभी स्तर के अधिकारी वार्डों में निरीक्षण कर रहे हैं, निगम अधिकारियों द्वारा शहर के नागरिकों से भी आग्रह किया जा रहा है कि वह स्वच्छता कार्य में पूर्ण सहभागिता प्रदान कर अपने शहर को स्वच्छता में उत्कृष्ट रैंक दिलाने में सहयोग करें।
   उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल चैहान द्वारा निरीक्षण के दौरान वार्ड 58 में माधव नगर गेट के सामने सार्वजनिक शौचालय में गन्दगी पाये जाने पर डब्लूएचओ श्री सेवाराम खरे को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई गई एवं समक्ष में सफाई करायी गई। इसी के साथ माधव नगर गेट चैराहे से मदाखलत दस्ते द्वारा अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई जिसमे त्रिपाल, गुमटी आदि जप्त की गई। ग्वालियर शहर को ओडीएफ डबल प्लस सर्टिफिकेट जारी किये जाने से पूर्व मापदंडो को परखने के लिये दोबारा एक बार फिर सर्वे टीम सम्भवतः रविवार को ग्वालियर आयेगी। इसके चलते सभी कर्मचारियों- अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
 शनिवार को प्रातः 7 बजे से ही उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा वार्डो पर उपास्थिती चेक करने के उपरांत सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया जिनमे अधिकतम शौचालयों की व्यवस्था अच्छी पाई गई तथा कुछ शौचालयों में आवश्यक सामग्री ओर सफाई के निर्देश दिए गए गये।