स्वच्छता के प्रति आम नागरिकों को करें जागरुकः निगमायुक्त श्री माकिन स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारियों को लेकर रोको-टोको अभियान की कार्यषाला आयोजित
Jan 18 2020
ग्वालियर दिनांक 18 जनवरी 2020- नगर निगम ग्वालियर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में उच्च रैंक प्राप्त करने के लिए कमर कस ली है तथा तैयारियांे को लेकर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की एक कार्यशाला रोको-टोको अभियान के तहत आयोजित की गई। जिसमें कर्मचारियों द्वारा फील्ड में रहकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है तथा खुले में शौच, पेशाब या कचरा फेंकने वाले लोगों को पहले रोकना व टोकना है तथा फिर भी यदि नहीं मानता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही करें।
बाल भवन में आयोजित ऐसे सभी लगभग 300 अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया जो कि रोको टोको अभियान के लिए नियुक्त किया गया। इन सभी कर्मचारियों को सीटी, कैप व डंडा भी वितरित किया गया जिससे वह फील्ड में रहकर नागरिकों को स्वच्छता का महत्व समझा सकें। उल्लेखनीय है कि इसी माह में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत सर्वे होना है तथा नगर निगम द्वारा पूरे वर्ष शहर में स्वच्छता के लिए अभियान आदि चलाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति सजग किया है तथा सभी से आग्रह किया है कि हमें अपने शहर को अपने घर की तरह ही साफ व स्वच्छ रखना है। इसीलिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए।
बाल भवन में आयोजित कार्यशाला में नगर निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया है कि स्वच्छता का कार्य एक टीम वर्क का कार्य है तथा सभी को मिलजुल कर स्वच्छता के प्रति इस परीक्षा में हमें अच्छी से अच्छी रैंक लानी ही है। इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को क्षेत्र में पूरी मेहनत व ईमानदारी से कार्य करना होगा तथा लोगों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास दिलाना होगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्री देवेन्द्र सिंह चैहान ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई तथा उन्हें क्षेत्र में किस प्रकार कार्य करना है इसको लेकर आवश्यक जानकारियां दी। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को सीटी, डंडे व कैप वितरित किए गए।
रोको-टोको अभियान के लिए क्षेत्र में तैनात किए अधिकारी व कर्मचारी
निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत चलाए जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत सागरताल क्षेत्र के लिए एचओ श्री कृष्ण शर्मा, जनकताल क्षेत्र के लिए डब्ल्यूएचओ विजय शर्मा, लक्ष्मण तलैया क्षेत्र के लिए टाइम कीपर श्री अजय शर्मा, किला उरवाई गेट के लिए डब्ल्यूएचओ श्री राजेन्द्र करोसिया, कृष्णानगर पहाडी के लिए जनमित्र प्रभारी श्री जयसिंह राजपूत, जडेरुआ बांध के लिए उपयंत्री श्री रजनीश गुप्ता, सूर्य मंदिर के लिए कर संग्रहक श्री राजेश यादव व कम्प्यूटर आॅपरेटर श्री आशीष राजपूत, खेडापति मंदिर क्षेत्र के लिए डब्ल्यूएचओ श्री अशोक धव, मुरार नदी क्षेत्र के लिए डब्ल्यूएचओ श्री राकेश करोसिया, लालटिपारा क्षेत्र के लिए कर संग्रहक श्री आदित्य पांडे एवं श्री भगवान ंिसह यादव एवं जलविहार क्षेत्र के लिए श्री सुनील खरे सहित शहर के अन्य क्षेत्रों के लिए लगभग 250 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है जो कि क्षेत्र में सजग रहकर नागरिकों को खुले में शौच, पेशाव एवं कचरा आदि फैलाने पर रोकेंगे तथा अर्थदंड भी अधिरोपित करेगें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









