पीजीव्ही महाविद्यालय में युवा संसदीय कार्यशाला आयोजित

Jan 17 2020

 
ग्वालियर। पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ के तत्वावधान में पार्वतीबाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय में युवा संदीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने की। जनप्रतिनिधि के रुप में पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया मुख्य अतिथि एवं विषय विशेषज्ञ पूर्व प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
कार्यशाला में जनप्रतिनिधि के नाते उपस्थित पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने अपने उद्बोधन में संसदीय कार्यप्रणाली जैसे संरचना, शून्यकाल, स्थगन, ध्यानाकर्षण आदि विषयों की जानकारी दी।
विषिष्ट अतिथि और विषय विषेषज्ञ पूर्व प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र मिश्रा ने उपस्थित छात्रों को संसदीय प्रक्रिया की जानकारी दी। श्री मिश्रा ने भारत का संविधान, विधान मंडल का गठन, बजट, विधि निर्माण आदि विषयों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने भी अपना प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने संसदीय कार्यशाला का उद्देश्य बताते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय विद्यापीठ की सराहना की। कार्यशाला में छात्रों की जिज्ञासा का समाधान भी अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. कमल जैन ने अतिथि परिचय एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार पाठक ने विषय प्रवर्तन प्रस्तुत किया। संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. वंदना सेन ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया गया।