साईकलाथोन द्वारा स्मार्ट सिटी देगा फिट इंडिया का संदेश ग्वालियर 17 जनवरी 2020- ग्वालियर स्मार्ट सिटी पब्लिक बाइक शेयरिंग परियोजना के माध्यम से नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित फिट इंडिया साइकलाथोन में अहम भूमिका निभा रहा हैं। शनिवार को आयोजित होने वाली इस साइकिल रैली में ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा 400 साइकिल उपलब्ध कराई जाएँगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को फिटनेस के प्रति जागरुक करना है। गौरतलब है कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा नागरिकों को पब्लिक बाइक शेयरिंग परियोजना के माध्यम से फिट्नेस हेतु एक बेहतरीन विकल्प दिया गया है।

Jan 17 2020