स्वच्छता के प्रति सभी सजग होकर करें कार्य: निगमायुक्त श्री माकिन स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Jan 17 2020



ग्वालियर दिनांक 17 जनवरी 2020-  स्वच्छता के कार्य में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही न बरतें। चूंकि कल से स्वच्छता सर्वेक्षण दल ग्वालियर में भ्रमण पर रहेगा। किसी भी कर्मचारी की लापरवाही कतई बरर्दास्त नहीं की जायेगी। कोई भी गलती न करें, अपनी-अपनी जिम्मेदारी से कार्य करें। उक्ताशय के निर्देश निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने निगम मुख्यालय में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारियों को लेकर बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री आर.के. श्रीवास्तव, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री देवेन्द्र चैहान, उपायुक्त, एएचओ, क्षेत्राधिकारी एवं वार्ड मोनीटर उपस्थित रहे। 
    निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने निगम मुख्यालय मंे आयोजित बैठक में सभी अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में रविवार को ओडीएफ और स्टार रेटिंग के लिए सर्वेक्षण दल आ रहा है। इस लिए शहर में खुले में शौचालय, पेशाव, थूकने, गंदगी करने वालों एवं खुले में कचरा फैंकने वालों पर शक्ति से कार्यवाही करें। सभी शौचालयों का निरीक्षण कर जो आवश्यक कार्य हैं उन्हें तुरंत करवायें। बरसात के कारण जिन जगहों पर कीचड़ या पानी भरा हुआ है उनको साफ करायें साथ ही  शहर संुदर दिखे इस प्रकार हमें कार्य करना है। 
    निगमायुक्त श्री माकिन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन जगहों पर लोग खुले में पेशाव करते हैं वहां पर स्टील के मूत्रालय लगवायें और आम जन को भी समझायें की खुले में पेशाव न करें यह शहर आपका है इसको साफ व स्वच्छ रखें। साथ ही रोको टोको अभियान में तेजी लायें फिर भी कोई व्यक्ति नहीं मानता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही करें। साथ ही जहां गंदगी ज्यादा हैं वहां दलेल लगाकर सफाई करायें और व्यवसायिक क्षेत्र में तीन टाइम सफाई करें। सभी एएचओ को निर्देशित किया कि काॅलोनियों में खाली प्लाटों में गंदगी न मिले। 
    निगमायुक्त श्री माकिन ने  संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में 25 चिन्हीत जगहों पर लिटर बिन डस्टबिन लगायें। साथ ही मैन रोडों पर 50 से 100 मीटर की दूरी पर डस्टबिन लगे हों जिनमें गीला सूखा कचरा के स्टीकर लगें हों। साथ ही कचरा ठिया को हटाकर बनाये हुए सैल्फी पाॅइंट को ठीक करें। श्री माकिन ने वार्ड मोनिटरों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर की सभी सब्जी मंडी, मीठ मार्केट, रेल्वे पटरी, झुग्गी झोपडी आदि सार्वजनिक जगहों पर विशेष अभियान चलाकर मोनिटरिंग की जाये कोई भी खुले में शौच न करे। 
    निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने कहा कि शहर की उत्कृष्ट रोडों और व्यावसायिक क्षेत्रों में दीवरों पर पेंटिंग से लिखा जाये कि पाॅलीथिन का उपयोग न करें। मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा रोडों की सफाई करायें। सीएनडी वेस्ड को उठाकर संग्रहण केन्द्र पर पहंुचायें। ओडीएफ और स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में अव्वल आने के लिए अभी से जुट जायें। 
गूगल पर सर्च करें अपने आसपास स्थित शौचालय
निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने निर्देशित किया कि शहर के सभी शौचालय और मूत्रालय आमजन निशुल्क उपयोग कर सकता है। शौच के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क आमजन से नहीं लिया जायेगा। अगर कोई उपयोग के लिए शुल्क लेता है, तो उस पर कडी कार्यवाही की जाये। साथ ही गूगल पर सर्च कर सकते हैं अपने आसपास नजदीक कौन सा शौचालय है।