उपचार के दौरान ड्राइवर की मौत

Jan 17 2020

ग्वालियर। ऑटो लेकर खड़ा चालक चक्कर आने से गिर गया और सिर में चोट लगी। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढा पुलिया की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर शुक्रवार को  घायल ने दम तोड़ दिया। 
प्रीतम कॉलोनी गुढ़ा निवासी देवेन्द्र पुत्र शंकर परमार ऑटो चालक है। दो दिन पहले देवेन्द्र अपने घर से ऑटो चलाने निकला था और गुढा पुलिया पर ऑटो के सहारे खड़ा हुआ था। अचानक चक्कर आया और वह गिर गया। जिससे उसके सिर में चोट लगी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर आज सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ऑटो चालक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम हाउस भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।