श्रीमद्भागवत कथा में हुआ शंकर पार्वती का विवाह

Jan 17 2020

ग्वालियर। भगत सिंह नगर गोले के मंदिर पर चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में रिठोरा कला के पंडित घनश्याम शास्त्री  महाराज ने बताया के हमें भक्ति किस प्रकार से करना चाहिए शास्त्री ने बताया बच्चो को बचपन से भगवान की भक्ति करना चाहिए घर के बड़ों के साथ बच्चों को भागवत कथा मंदिर में ले जाना चाहिए ताकि भगवान की भक्ति कर सकें
 दूसरे दिन शंकर पार्वती का विवाह एवं सुंदर सुंदर झांकियों के दर्शन कराए गए तथा सुंदर सुंदर बहनों के साथ नित्य के साथ श्रोता गण झूम उठे यह कथा कुशवाहा परिवार एवं सभी कॉलोनी वासी मिलकर करा रहे हैं