बार कौंसिल के 25 पदों के लिए हुआ मतदान

Jan 17 2020

ग्वालियर। मप्र के वकीलों की शीर्ष संस्था मध्यप्रदेश बार कौंसिल के 25 सदस्य पदों के लिए  शुक्रवार को जिला कोर्ट में चुनाव आयोजित हुए। सुबह लगभग दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई,जो कि शाम पांच बजे तक चली। कुल सात मतदान केन्द्र में शहर के साढ़े तीन हजार वकील मतदान किया। मतदान के बाद मतपेटी सुरक्षा के साथ जबलपुर के लिए रवाना कर दी गईं। 
 बार कौंसिल चुनाव के लिए ग्वालियर के 18 उमीदवार वकील चुनाव मैदान में थे। इन उ मीदवारों में राजेश शुक्ला, जयप्रकाश मिश्रा, प्रबल सोलंकी, बालकृष्ण शर्मा, प्रेम सिंह भदौरिया, अवदेश सिंह तोमर, भगवानदास माहौर, गायत्री देवी सुर्वे, हेमंत शर्मा, जय प्रकाश कुशवाह, जितेन्द्र कुमार शर्मा, नीरज भार्गव, राजेन्द्र जैन, राजीव जैन, रोहित मिश्रा, संजय सिंह, शिवेन्द्र सिंह कुशवाह, ओम शर्मा चुनावी मैदान में है। उ मीदवारों ने चुनाव से पूर्व संध्या में अपने प्रचार-प्रसार पर पूरा दमखम लगा दिया था।