कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्रमहाविद्यालयीन क्रीड़ा महोत्सव का समापन

Jan 17 2020

ग्वालियर। आप सबने विभिन्न स्र्पधाओं में शानदार प्रदर्शन किया है एवं अब जरुरत है कि इस सिलसिले को बनाए रखें। आगे तिरुपति में राष्ट्रीय क्रीड़ा महोत्सव होने वाला है। मेरा आहवान है कि आप निरंतरता के साथ तैयारी करें जिससे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का नाम तिरुपति में राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो। इसके लिए आप सभी जीते हुए छात्र छात्राओं को हम हर तरह की ट्रेनिंग दिलाने को तैयार हैं। 
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंर्तमहाविद्यालयीन क्रीड़ा महोत्सव के समापन अवसर पर यह बात कुलपति प्रो. एस. के. राव ने कही। समापन अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को मैडल और ट्रॉफी से स मानित किया गया।
इससे पूर्व कृषि महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. ओ. पी. दैपुरिया ने प्रतिवेदन पढ़ते हुए कहा कि क्रीड़ा महोत्सव मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इसके लिए आयोजक समिति एवं प्रतिभागी खिलाडिय़ों की तारीफ की जानी चाहिए।  
कबड्डी में ग्वालियर विजेता
क्रीड़ा महोत्सव में कबड्डी के सेमीफायनल मुकाबलों में ग्वालियर ने मंदसौर एवं इंदौर ने खंडवा को हराया। फायनल मुकाबले में कृषि महाविद्यालय ग्वालियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कृषि महाविद्यालय इंदौर की टीम को हराया एवं कबड्डी का विजेता बना। कबड्डी में इंदौर रनरअप रहा। समापन अवसर पर एथलेटिक्स में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर, जैबलीन थ्रा, हाईजंप , लोंग जंप आदि के  विजयी खिलाडिय़ों को महिला एवं पुरुष वर्ग में स मानित किया गया। इनमें  राहुल मौर्य ग्वालियर 100 मीटर एवं 200 मीटर के विजेता होकर बेस्ट एथलीट बने एवं दीक्षा वर्मा महिला वर्ग में बेस्ट एथलीट रहीं। हाईजंप में सुरभि कौर, जैबलीन में हरदीप राय, लांग जंप पुरुष में शुभम चौहान एवं सविता अलावा महिला वर्ग में विजयी रहीं। सभी स्र्पधाओं में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कृषि महाविद्यालय ग्वालियर ओवरऑल चै िपयन बना।