स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए साइकिल रैली का आयोजन 18 जनवरी को ग्वालियर 16 जनवरी लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने एवं उसके जीवन में शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 18 जनवरी 2020 को प्रत्येक जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस साइकिल रैली में प्रत्येक वर्ग के जन सामान्य को सम्मिलित किया जायेगा। साइकिल रैली के आयोजन के लिए एक जिला स्तरीय कमेटी का कलेक्टर की अध्यक्षता में गठन किया गया है। समिति के सचिव जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र रहेंगे। इसके साथ ही सदस्य के रूप में सीईओ जिला पंचायतए जिला शिक्षा अधिकारीए जिला एनएसएसए जिला खेल अधिकारीए उच्च शिक्षा के प्राचार्यए खेल संस्थानए व्यापारिक संस्थानए जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया है। एडीएम ग्वालियर श्री किशोर कान्याल ने 18 जनवरी को आयोजित होने वाली साइकिल रैली के संबंध में बताया है कि साइकिल रैली प्रातरू 8ण्30 बजे सूर्य नमस्कार चौराहे से रेसकोर्स रोड़ होते हुए गाँधी रोड़ से होटल सीता मेनोर सूर्य नमस्कार चौराहे पहुँचेगी। आयोजन के संबंध में पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्थाए नगर निगम को साइकिल रैली मार्ग पर आवश्यक साफ.सफाई व्यवस्थाए सिविल सर्जन को साइकिल रैली के लिए एम्बूलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही स्मार्ट सिटीए आद्यात्म विभागए खेल विभाग एवं सैनिक कल्याण विभाग को 100 दृ 100 साइकिल वॉलेन्टियर के साथ रैली में उपस्थित रहने को कहा गया है।

Jan 16 2020