प्रत्येक शहरवासी स्वच्छता रैंकिंग के लिए दें अपना फीडबैक
Jan 15 2020
ग्वालियर दिनांक 15 जनवरी 2020- स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ग्वालियर नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर शहर को साफ सुधरा रखने के लिए निगम के सफाई कर्मचारी ठंड में सुबह-सुबह शहर को साफ करने के लिए निकल जाते हैं। शहर के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह भी शहर को स्वच्छ व साफ सुधरा रखने में अपना योगदान दे। शहर के नागरिक घर बैठकर भी स्वच्छता अभियान में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 एप बनाया है जिस पर आप अपने शहर की स्वच्छता को लेकर नम्बर दे सकते हैं।
निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने बताया कि यह आपका अपना शहर है आप सभी ने मिलकर इसे स्वच्छ और सुन्दर बनाने के कई प्रयास किए हैं। अब आपसे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में 7 सवालों के जबाव एप के माध्यम तथा स्वच्छता टीम द्वारा पूछे जाने वाले 7 सवालों का जबाव देकर शहर को स्वच्छ बनाये रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।
एप के माध्यम से पूछे जाने वाले सवाल
1. आप जानते हैं कि आपका शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में भागीदारी कर रहा है। आपके हाॅ कहने पर मिलेगें 100 अंक।
2. आप शहर में अपने आसपास की स्वच्छता को अपने पिछले छः महीने के अनुभव के आधार पर 200 में से कितने अंक देना चाहेगें। आप अपने अनुसार अधिकतर अंक दे।
3. आप शहर में सार्वजनिक और व्यवसायिक क्षेत्र की स्वच्छता को अपने पिछले छः महीने के अनुभव के आधार पर 200 में से कितने अंक देना चाहेगें। आप अपने अनुसार अधिकतर अंक दे।
4. क्या आपसे हमेशा कचरा संग्राहक द्वारा सूखा गीला अलग अलग देने के लिए कहा जाता है। जब आप बताएंगे कि आपसे यह कहा जाता है तो मिलेंगे 200 अंक।
5. क्या आपके शहर में सड़कों के डिवाइडर पौधों या हरी घास से ढके हुए हैं। जब आप कहेगें हो तो मिलेगें पूरे 100 अंक।
6. आप शहर में सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता को अपने पिछले छः महीने के अनुभव के आधार पर 200 में से कितने अंक देना चाहेगें। अगर आप संतुष्ट हैं तो मिलेंगे पूरे 200 अंक।
7. क्या आपको शहर के ओडीएफ अर्थात खुले में शौच से मुक्त या जीएफसी अर्थात कचरा मुक्त के स्टेटस के बारे में जानकारी है। अगर आपको जानकारी है तो मिलेंगे पूरे 100 अंक।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









