प्रत्येक शहरवासी स्वच्छता रैंकिंग के लिए दें अपना फीडबैक ग्वालियर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ग्वालियर नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर शहर को साफ सुधरा रखने के लिए निगम के सफाई कर्मचारी ठंड में सुबह.सुबह शहर को साफ करने के लिए निकल जाते हैं। शहर के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह भी शहर को स्वच्छ व साफ सुधरा रखने में अपना योगदान दे। शहर के नागरिक घर बैठकर भी स्वच्छता अभियान में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 एप बनाया है जिस पर आप अपने शहर की स्वच्छता को लेकर नम्बर दे सकते हैं। निगमायुक्त संदीप माकिन ने बताया कि यह आपका अपना शहर है आप सभी ने मिलकर इसे स्वच्छ और सुन्दर बनाने के कई प्रयास किए हैं। अब आपसे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में 7 सवालों के जबाव एप के माध्यम तथा स्वच्छता टीम द्वारा पूछे जाने वाले 7 सवालों का जबाव देकर शहर को स्वच्छ बनाये रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।
Jan 15 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









