ट्रक ने तोड़ी केबलए बुजुर्ग को लगा करंट ग्वालियर। घर की लाइट जाने पर शटर खोल रहे बुजुर्ग को करंट लग गया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के किशनबाग की है। जब बुजुर्ग का बेटा करंट का कारण जानने छत पर पहुंचा तो पता चला कि तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी केबल तोड़ दी हैए जिससे केबिल टूटकर शटर से जा लगी है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के किशनबाग निवासी गोपाल जैन प्रायवेेट जॉब करते है। करीब साढ़े दस बजे उनके घर की लाइट चली गई। लाइट जाते ही वे शटर खोलकर बाहर जा रहे थेए जैसे ही शटर को हाथ लगाया तो उन्हें तेज करंट लगा और वे जमीन पर गिर गए। मामले का पता चलते ही उनका बेटा मुकुल वहां पर पहुंचा और छत से देखा तो पता चला कि ट्रक क्रमांक पीबी 10 डीके 3129 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी केबल तोड़ दी। जिससे केबिल शटर से जा लगी और उसके पिता को करंट लग गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करंट से झुलसे गोपाल को उपचार के लिए भर्ती कराया है।

Jan 15 2020