नशेडिय़ों ने एक्टिवा चोरी कीए अब मांग रहे हैं रुपए ग्वालियर। पड़ोस में रहने वाले नशेडिय़ों ने भाजपा नेत्री की एक्टिवा चोरी कर लीए वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई और पुलिस को भी शिकायत की। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और अब एक्टिवा चोरी करने वाले एक्टिवा का पता बताने के बदले रुपयों की मांग कर रहे हंै। यह शिकायत झांसी रोड थाना क्षेत्र के गुढ़ा चक्की के पास गली नंबर 8 में रहने वाली भाजपा मीडिया प्रभारी रेखा कुशवाह ने पुलिस कप्तान नवनीत भसीन से की। कप्तान ने कार्रवाई का आश्वासन देकर थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। पीडि़ता ने कप्तान से शिकायत करते हुए बताया कि चार जनवरी को उसके घर के बाहर से एक्टिवा क्रमांक एमपी 07 एसजी 0480 चोरी हो गई थी। जब पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि वारदात को अंजाम रवि तोमरए संजय गोस्वामी और गौरव भदौरिया ने दिया है। इसका पता चलते ही पुलिस से शिकायत की थीए लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जबकि उक्त चोर स्मैक के नशे के आदी हंै और पूर्व में भी चोरी के मामले में पकड़े जा चुके हैं। जबकि इनका साथी मोनू सेंगर को आस.पास के लोगों ने एक्टिवा चलाते हुए देखा है। इनका साथी गौरव उसके घर आया और एक्टिवा का पता बताने के एवज में उनसे एक हजार रुपए की मांग कर रहा था। मामले में एसपी ने थाना प्रभारी झांसी रोड को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Jan 15 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









