मां से नाराज बेटे ने उड़ेला मिट्टी का तेल ग्वालियर। मां से विवाद होने पर नाराज बेटे ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के लखेरा गली की है। मिट्टी का तेल डालते ही मां ने पुलिस को सूचना देकर पड़ोसियों की मदद से युवक को पकड़ा। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाइश दीए जिसके बाद युवक शांत हुआ और भविष्य में इस तरह की घटना ना करने का आश्वासन दिया। ग्वालियर थाना क्षेत्र के लखेरा गली निवासी रामकुमार प्रायवेट जॉब करते हैं। उनके बेटे का किसी बात पर मां से विवाद हो गया। काफी देर तक मां को शांत कराने का प्रयास करने पर भी मां शांत नहीं हुई तो युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर माचिस जलाने लगा। बेटे को मिट्टी का तेल डालने के बाद माचिस निकालते देखकर मां ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। घटना का पता चलते ही आस.पास के लोग वहां पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। वहीं मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की काउंसलिंग कर समझाइश दी। इसके बाद युवक शांत हुआ और भविष्य में इस तरह की घटना ना करने का आश्वासन दिया। मामला निपटने के बाद युवक के पिता ने युवक से कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसलिए वह बंटवारा कर देंगेए जिससे मां की रोक टोक खत्म हो और इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो।

Jan 15 2020