दूध डेयरी के गल्ले से 25 हजार पार ग्वालियर। छत के रास्ते आए चोरों ने दूध डेयरी के गल्ले में रखे 25 हजार रुपए पार कर दिए। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के भीम नगर की है। घटना का पता सुबह चला जब डेयरी संचालक डेयरी पर पहुंचा तो गल्ला उल्टा पड़ा था और उसमें रखे 25 हजार रुपए गायब थे। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मोहनपुर निवासी बलवान यादव पुत्र प्रेम सिंह यादव डेयरी संचालक है और थाटीपुर थाना क्षेत्र के भीम नगर में उनकी डेयरी है। डेयरी का काम खत्म कर वे अपने घर चले गए थे। सुबह जब डेयरी पर पहुंचे तो पता चला कि उनका गल्ला उल्टा पड़ा हुआ है और उसमें रखे 25 हजार रुपए गायब हंै। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को फरियादी ने बताया कि 25 हजार रुपए का पैमेंंट आया थाए जो कि दूध लेकर आने वाले दूधियों के हिसाब के लिए रखे रहते हैं।
Jan 15 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









