बुजुर्ग की जेब से 28 हजार उड़ाए ग्वालियर। आंखों का उपचार कराने आए बुजुर्ग की जेब से जेबकटों ने जेब काट कर 28 हजार रुपए पार कर दिए। वारदात पड़ाव थाना क्षेत्र के मुखर्जी पेट्रोल पंप के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रूई की मण्डी मुरैना निवासी कृष्ण कुमार पुत्र मोहन लाल गुप्ता रिटायर्ड पोस्टमास्टर हैं और उनका बेटा श्याम गुप्ता जेएएच ग्वालियर में डॉक्टर है। वे मुरैना से आंखों का उपचार कराने के लिए उत्कल ट्रेन से ग्वालियर आए और स्टेशन उतरने के बाद पैदल.पैदल मुखर्जी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और टेम्पो का इंतजार करने लगे। इसी बीच चार युवक उनके पास पहुंचे और जैसे ही वे टेम्पो में बैठने का प्रयास करने लगे युवक धक्का.मुक्की करने लगे। इस पर वे दूसरे टेम्पो के पास चले गए तो युवक उनके पास पहुंचे और वहां पर भी धक्का.मुक्की करने लगे। इस पर वे युवकों को डांट लगाकर टेम्पो में बैठकर बेटे के घर पहुंचे तो पता चला कि बगल की जेब में रखे 28 हजार गायब हंै। इसका पता चलते ही बेटे को जानकारी दी और पुलिस थाने पहुंचे। जहां पर पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पर्स छीन कर भाग रहा बदमाश पकड़ा गेंडे वाली सड़क निवासी गणेश राम पुत्र रामसिंह कुशवाह प्राइवेट जॉब करते हैं। उनके रिश्तेदार बाहर से आने वाले थेए जिन्हें लेने के लिए वे स्टेशन गए थे। अभी वे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक के बाहर थे कि तभी एक युवक आया और उनका पर्स झपटकर भागने लगा। पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को पकडऩे के लिए शोर मचाया तो आस.पास खड़े लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम सोनू पुत्र छोटे लाल खटीक बताया है। पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। मानव श्रंखला बनाई यातायात सप्ताह के तहत बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र.छात्राओं ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए मानव श्रंखला बनाईए इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों से अपील की वह हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाए और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने को कहा। इस मौके पर पत्रकों का वितरण भी किया गया।

Jan 15 2020