परिवहन विभाग ने बिना परमिट की बसें पकड़ीं ग्वालियर। टैक्स जमा किए बिना सड़कों पर बसों को दौड़ा रहे बस संचालक के खिलाफ सुबह से ही परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया। टीम को देखकर सरकारी बस स्डैंड पर की गई बस ड्राइवर अपनी बसों को छोड़कर भाग गए चेकिंग के दौरान बिना परिमट चल रहीं बसों की धरपकड़ की गई और जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर भी जुर्माना लगाया गया। बुधवार को परिवहन अधिकारी एमपी सिंह के नेतृत्व में सरकारी बस स्टैंड पर बसों पर कार्रवाई शुरू की तो बस ड्राइवर और कंडक्टर वाहनों को सडक पर खड़ा कर भाग गये। परिवहन अधिकारियों ने कुछ वाहन चालकों को पकड़कर जब परमिट देखे तो उन पर परमिट ही मिले। ऐसे वाहनों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई की गई। विभाग के अधिकारियों ने उन बसों पर भी सख्ती की जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। चेकिंग के दौरान आरटीओ बैरियर मुरैना के अधिकारी भी मौके पर आ गए तो ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और पड़ाव थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान एक दर्जन बसों पर कार्रवाई की गईए जिसमें से 5 बसों को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है। चैकिंग के दौरान एआरटीओ रिंकू शर्माए अजीत बाथमए परिवहन विभाग के राजकुमार सोनीए ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया सहित कई अधिकारी मौजूद थे। बस स्टैंड पर सुबह 20 से ज्यादा बसें खड़ी थीं और रूट पर जाने वाली बसों में सवारियां बैठाई जा रही थींए चेकिंग के लिये जैसे ही परिवहन विभाग के अधिकारी पहुंचे तो बसों में सवारी बैठाने वाले कंडक्टर और बस चलाने वाला ड्राइवर सवारियां बैठी हुई थींए कुछ बस चालक बसों को छोड़कर भाग गएए जिससे सवारियों को परेशान होना पड़ा।
Jan 15 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









