सर्द हवा का कहर जारीए वर्षा हुई

Jan 15 2020

 

 

 


 

ग्वालियर। आने वाले पूरे एक सप्ताह यानि 22 जनवरी तक शहरवासियों को मौसम के अलग.अलग रूप देखने को मिलेंगेए जिसमें कभी कोहरा और धुंध अपना प्रभाव बनायेंगे तो बीच.बीच में घने बादलों के साथ बरसात भी होगीए यही नहीं धूप भी यदाकदा राहत देगीए लेकिन सर्द हवा लगातार अपना असर दिखाते रहेगी इससे ठंड से पीछा नहीं छूटेगा। वहीं अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी घट.बढ़ का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग इसके पीछे राजस्थान में ऊपरी भाग में चक्रवात बनने से उपजे पश्चिमी विक्षोभ को कारण बता रहा है। 23 जनवरी के बाद मौसम में ठहराव आ जायेगाए यह संभावना भी मौसम के जानकार जता रहे हैं।
मंगलवार को कोहरे ने पैर जमाये रखे। जिसके चलते लोगों को ठंड से कतई राहत नहीं मिलीए वहीं कोहरे का साथ उत्तर.पश्चिमी हवाओं ने भी दियाए जिससे ठिठुरन भी परेशान करती रही। बुधवार को भी सुबह का आगाज कोहरे के साथ हुआ लेकिन दोपहर के बाद पानी बरसा। जिसके चलते ठंड तेजी से बढ़ी।