कृषि विश्वविद्यालय में अंर्तमहाविद्यालयीन क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ जीवन को तनावमुक्त करते हैं खेल.शर्मा ग्वालियर। जीवन को आनंदपूर्णए स्वस्थ एवं उर्जा से भरा बनाने में खेलों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। खेल जीवन में तनाव कम करने का काम करते हैं। आप सब खेल के मैदान पर सामूहिकताए आपसी समन्वय और एकता का जो भाव सीखते हैं वो आजीवन आपके काम आता है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंर्तमहाविद्यालयीन क्रीड़ा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर यह बात मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल राधेश्याम शर्मा ने कही। महोत्सव में पहले दिन कबड्डी एवं एथलेटिक्स के कई मुकाबले हुए। अध्यक्षता कर रहे कुलपति डॉण् एसण्केण् राव ने कहा कि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करते हुए आप सभी राष्ट्रीय क्रीड़ा महोत्सव में पदक जीतने का लक्ष्य रखे। खेलों में आपकी उपलब्धियों का भी विश्वविद्यालय की रैकिंग में आकलन होता है इसलिए बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाने का कार्य करें। कुलपति राव ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में सभी महाविद्यालयों में पृथक से खेल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे जिससे विद्यार्थियों को खेलों के लिए प्रोत्साहित कर उत्कृष्ट कोचिंग दी जा सके। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉण् जेण् पीण् दीक्षित ने सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉण् एसण् पीण् तोमर ने खेल महोत्सव को छात्र जीवन का आनंदपूर्ण एवं स्मरणीय अवसर बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉण् व्हीण् एसण् सेंगर ने किया एवं आभार डॉण् ओण् पीण् दैपुरिया ने जताया। इस अवसर पर निदेशक विस्तार सेवाएं डॉण् एसएन उपाध्याय सहित ग्वालियरए इंदौरए खंडवाए सीहोर कृषि महाविद्यालय एवं मंदसौर उद्यानिकी महाविद्यालय से आए विद्यार्थीए उनके कोच एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।
Jan 15 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









