महिला से फ्लैट के नाम पर 45 लाख ठगे प्रोजेक्ट मैनेजर और डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला ग्वालियर। फ्लैट का अनुबंध कर प्रोजेक्ट मैनेजर और डायरेक्टर ने महिला प्रोफेसर से 45 लाख रुपए ठग लिए। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के विंडसर हिल की है। नियत समय पर जब फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए पीडि़त मैनेजर के पास चक्कर काटती रहीए लेकिन वे आजकल की कहकर टरकाते रहेए शंका होने पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि उक्त प्लॉट तो किसी और को बेच दिया है। ठगी का पता चलते ही पुलिस थाने में शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर निवासी कविता बंसल पत्नी हेमचंद्र बंसल प्रोफेसर है और अभी वे केआरजी कॉलेज में पदस्थ है। वर्ष 2013 में उन्होंने विंडसर हिल के प्रोजेक्ट मैनेजर केशव उपाध्याय व डायरेक्टर मनोज श्रीवास्तव से एक फ्लैट का सौदा 52 लाख रुपए में किया था। सौदा तय होने के बाद उन्होंने 45 लाख रुपए एडवांस राशि देने के बाद शेष राशि रजिस्ट्री के समय देना तय किया था। एग्रीमेंट होने के बाद से ही वे रजिस्ट्री के लिए केशव उपाध्याय पर जोर देने लगीए लेकिन वे आज.कल की कह कर टरकाते रहे। जब काफी समय बीत गया और रजिस्ट्री नहीं की तो उन्होंने जांच की तो पता चला कि जिस फ्लैट का सौदा उनसे हुआ है उसे प्रोजेक्ट मैनेजर और डायरेक्टर मनोज श्रीवास्तव ने किसी और को बेच दिया है। इसका पता चलते ही उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो केशव उपाध्याय व मनोज श्रीवास्तव ने कुछ दिन में पैमेंट वापस करने का आश्वासन दियाए लेकिन उसके बाद भी पैसे वापस नहीं किए। ठगी का शिकार पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने केशव उपाध्याय व मनोज श्रीवास्तव के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता ने पुलिस अफसरों को बताया कि अनुबंध में दिए गए रुपए उन्होंने एचडीएफसी बैंक से फायनेंस कराए थे। जिसका ब्याज उन पर चल रहा है।
Jan 15 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









