मकर संक्राति पर युवाओं ने किया रक्तदान ग्वालियर। विगत कई समय से रक्तदान क्षेत्र में एक विशेष अहमियत रखने वाले प्रहलाद मानव सेवा संस्थान ने सामाजिक कार्य में अपनी अलग से अपनी भूमिका इसके चलते कई बार रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाता रहा जिसके तहत आज मकर संक्रांति के दिन होटल प्रहलाद मैं प्रहलाद मानव सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन शिवराज सिंह सिकरवार की देखरेख में किया गया जिसमें लगभग 30 से अधिक की संख्या में लोगों ने अपना रक्त दान किया। लोगों मे जागरूकता का कार्य कर रही है जिसकी वजय से प्राचीन सभ्यता को जगाने का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते टीम के सदस्यों ने राम रोटी मुहिम को ग्वालियर के सभी वार्डो में पहुचाने का ठाना है जिसकी बजय से आज टीम के सदस्यों का समान किया गया इसमें कई संख्या में लोग उपस्थित रहे शैलेंद्र भदोरियाए शैलेश कुशवाहए दीपेंद्र धाकरेए जयदीप भदोरियाए हेमंत भदोरियाए राम अवतार तोमरए राहुल राजावतए सुरजीत राजावतए संदीप राजावतए बिक्की तोमर आदि लोग उपस्तिथ रहे। उधर देशभर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ग्वालियर में छात्र.छात्राओं ने मकर संक्रांति का पर्व अनोखे तरीके से मनाया। छात्रों ने फूल बाग चैराहे पर बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले लोगों को रोका और उनको गजक खिलाकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। जिसके बाद वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाने की नसीहत दी। छात्रों ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से तीन घंटे तक फूलबाग चौराहे पर अभियान चलाया।

Jan 15 2020