गौ सेवा करना बडा पुण्य का कार्य पुलिस अधीक्षक गौ शाला में शौर्य संगठन ने मनाया मकर संक्रांति पर्व

Jan 15 2020

 

ग्वालियर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज शौर्य संगठन ग्वालियर द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित लालटिपारा स्थित गौशाला में गउमाता को 11 क्विंटल गुड एवं 1 क्विंटल तिली व अजवाइन का भोग लगाया तथा पतंग उडाकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कहा कि गौ सेवा करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। शहर के नागरिकों को अपनी अपनी छमता अनुसार गौ सेवा करनी चाहिए।  
शौर्य संगठन के तत्वावधान में गौ सेवा के उद्धेश्य से गौ शाला में आयोजित मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  नवनीत भसीन ने परिवार सहित उपस्थित रहकर गौ भोग लगाया तथा शहर के नागरिकों को भी गौ सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्दी के मौसम गायों को सर्दी से बचाने के लिए शहर के नागरिकों को द्वारा जन सेवा करते हुए कम्बलए गुडए अजवाइन आदि भेंट किये जा रहे हैं। इस अवसर पर साडा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौनए समाज सेवी राजेन्द्र सिंह तोमरए राकेश सिंह परिहारए ऊधम सिंह यादवए धर्मेन्द्र शर्मा नीलू भदौरिया सहित शौर्य संगठन के पदाधिकारी  एसएस अध्वर्यु सजल भार्गवए  हरपाल सिंह तोमरए अतुल दीक्षितए जेपी शर्माए सौरभ राजावतए निखिलए योगेन्द्रए गौरव श्रीवास्तवए जनितए नितिनए देवेन्द्रए वीरेन्द्रए सूरजए एसपी शर्माए शिवप्रताप सिंहए धर्मेन्द्र शर्माए अंकित शर्माए नरेन्द्र सिकरवारए  आरके शर्माए राजीव चौहानए नरेन्द्र शर्माए जेपी अरजरियाए एके गुप्ता सहित बडी संख्या में समाज सेवी उपस्थित रहे।