अपर आयुक्त ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Jan 14 2020

 


ग्वालियर  14 जनवरी 2020.  आम नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी जनसुनवाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    जनसुनवाई के दौरान वार्ड 18 रामदयाल नगर दीनदयाल नगर गेट पेट्रोल पम्प एवं बालाजी मेडीकल के पास श्रीमती रामकली गुर्जर ने अपना आवेदनल अवैध रूप से किये गए निर्माण को हटानेए अवैध तलघर और शासकीय रास्ते पर घर बनाये जाने के लिए एवं श्री अनुराग भारद्वाज ने अपना आवेदन अतिक्रमण कर निर्माण किये जाने को हटाने के लिएए वार्ड 16 रेशम मिल पुरानी लाइन बिरला नगर की श्रीमती गीता देवी कोरी ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर निर्माण को हटाने के लिएए आपागंज कारीगरों का मोहल्ला के रिक्की गोडिया ने शासकीय भूमि पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण को हटाने के लिएए वार्ड 54 ललितपुर काॅलोनी के श्री अमित सिंघल ने नजूल की सरकारी भूमि बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर अपना आवेदन अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव को दिया। अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव ने कुछ समस्याओं का निराकरण तुरंत कर दिया तथा कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। 
       निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सीवरए सफाईए पेयजलए प्रधानमंत्री आवास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगभग दो दर्जन से अधिक आवेदकों द्वारा आवेदन दिए गए जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।