आल्टो और बोलेरो की भिडं़त में युवक की मौत ग्वालियर। दोस्त को छोड़कर वापस आल्टो कार से घर आ रहे कैंटीन संचालक को तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। हादसा मुरार थाना क्षेत्र के जड़ेरूआ बांध के पास का है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कार सवार को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर कार सवार ने दम तोड़ दिया। सीकर राजस्थान निवासी राकेश अग्रवाल ;29द्ध पुत्र संतोष अग्रवाल आर्मी में कैटीन चलाते हंै और अभी पदमपुर खेरिया में रहते हैं। वह अपने दोस्त को अपनी आल्टो कार से मुरार छोडऩे आया था। दोस्त को उसके घर छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था। अभी वह जड़ेरूआ बांध के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रही बोलेरो क्रमांक एमपी 07 जीए 7522 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर काफी तेज थीए जिससे राकेश मौके पर ही बेहोश हो गया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर घायल राकेश को उपचार के लिए जेएएच में भर्ती कराया। जहां पर तड़के राकेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राकेश की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि मृतक दो भाई थे और वह सबसे बड़ा है और अभी उसका विवाह नहीं हुआ है। बाइक फिसलने से चार घायल पनिहार थाना क्षेत्र के गांधी पुरा निवासी महेन्द्र सिंह पत्नी शीला बेटे राधे तथा एक अन्य के साथ मार्केट खरीदारी करने आया था। खरीदारी करने के बाद वह वापस लौट रहा था कि तभी अचानक गाय सामने आ गई और उसे बचाने के लिए उसने बे्रक लगाया तो बाइक फिसल गई और चारों घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है।

Jan 14 2020