हत्यारोपी ने पहचान बदलकर रायफल लाइसेंस का आवेदन किया हजीरा पुलिस ने पहुंचाया हवालात ग्वालियर। जमानत पर छूटकर आए हत्यारोपी ने पहचान बदलकर रायफल के लाइसेंस का आवेदन कर दिया। जब इसका पता हजीरा थाना पुलिस को लगा तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ महाराजपुरा थाने में हत्या का मामला दर्ज है। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि हजीरा थाने में कुछ समय पूर्व मां वैष्णो पुरम निवासी विक्रम लोधी पुत्र रामहेत लोधी ने रायफल के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। जब आवेदन की जांच की तो पता चला कि विक्रम का पूरा नाम विक्रम बिहारी लोधी है और उस पर महाराजपुरा थाने में हत्या का मामला दर्ज है। इसका पता चलते ही उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था और पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। सूचना मिली थी कि वह अपने घर आया हुआ हैए इसका पता चलते ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। बताया गया है कि आरोपी विक्रम बिहारी लोधी ने वर्ष 2013 में पड़ोस में रहने वाले लाल सिंह लोधी की अपने साथी के साथ मिलकर गोलियों से भूनकर हत्या की थी। आरोपी पदमपुर खेरिया का रहने वाला है और हत्या के बाद उसके परिजनों ने पदमपुर खेरिया से मकान खाली कर हजीरा थाना क्षेत्र के मां वैष्णोपुरम में रह रहा था। कुछ ही दिन पूर्व वह जमानत पर छूट कर आया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ ही दिन पूूर्व वह जमानत पर छूट कर आया था। उसे डर था कि दूसरा पक्ष उस पर हमला ना कर देए इसलिए सुरक्षा के लिए रायफल के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था और आवेदन में उसने अपना पता पदमपुर खेरिया महाराजपुरा के स्थान पर हजीरा बताया। साथ ही अपने नाम से बिहारी हटा कर आवेदन किया थाए जिससे आसानी से उसे लाइसेंस मिल जाए। अगर वह पूरा नाम और पता लिखता तो महाराजपुरा थाना पुलिस से जानकारी करने पर उस पर दर्ज हत्या के मामले का पता चल जाता। फरार लुटेरा पकड़ा थाटीपुर थाना पुलिस ने लुटेरे हरेन्द्र राणा को गल्ला कोठार से पकड़ा हैए आरोपी अपने परिजनों से मिलने के लिए आया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाटीपुर के साथ ही हस्तिनापुर थाने के साथ ही श्योपुर में भी मामले दर्ज हैं और आरोपी लंब
Jan 14 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









